प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दी होली की शुभकामनाएँ
Mar 3, 2026, 17:50 IST
शिमला, 03 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने आशा व्यक्त की कि रंगों का यह उत्सव प्रदेश में आपसी भाईचारे और सौहार्द को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि होली हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।
विनय कुमार ने कहा कि इस अवसर पर लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और प्रेम व सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला