हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का दो दिवसीय समता राज्य स्तरीय कैडर कैंप आयोजित।
मंडी, 19 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा 18 -19 नवम्बर को साक्षरता भवन सौली खड्ड मंडी में समता विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर एवं शिमला जिला से कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस दो दिवसीय कैंप के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने समता की अवधारणा सामाजिक असमानता के विभिन्न स्वरूपों जातिगत भेदभाव लैंगिक असमानता महिला अधिकारों सामाजिक न्याय तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में समान अवसरों व जलवायु परिवर्तन से महिलाओं के जीवन में पढ़ाने वाले प्रभावों, भारत का भविष्य अभियान व युवाओं को नशे से बचाने के लिए युवा बचाओ अभियान में महिलाओं के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ।
वक्ताओं ने कहा कि समता केवल अवसरों की समानता तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान अधिकार और न्यायपूर्ण अवसर उपलब्ध करवाना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज में व्याप्त भेदभाव रूढ़िवादी सोच और असमानताओं को समाप्त करने के लिए सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कैंप के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवाद समूह चर्चा एवं विचार-विमर्श के माध्यम से समता से जुड़े विभिन्न सामाजिक पहलुओं को समझने का प्रयास किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा