वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मां यमुना के तट पर महामृत्युंजय पाठ और हवन
नाहन, 13 सितंबर (हि.स.)। भाजपा मंडल पांवटा साहिब ने वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मां यमुना के तट पर महामृत्युंजय पाठ और हवन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की। सुखराम चौधरी की बेटी एवं भाजपा महामंत्री नवनित चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्रार्थनाओं और जनता के आशीर्वाद से उनके पिता जल्द स्वस्थ होंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हीतेंद्र कुमार ने कहा कि पूरा मंडल सुखराम चौधरी के साथ खड़ा है और उनके सक्रिय राजनीति में लौटने की प्रतीक्षा कर रहा है। कुमार ने कहा कि सुखराम चौधरी 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। उन्होंने विश्वास जताया कि भोलेनाथ और मां यमुना के आशीर्वाद से वह जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटेंगे।
उल्लेखनीय है कि विधायक पोंटा साहेब सुखराम चौधरी कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और आज उनके स्वास्थय लाभ हेतु यह पाठ और हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर