शिलाई के 11 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नई विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई : हर्षवर्धन चौहान

 


नाहन, 16 जून (हि.स.)। उद्योग मंत्री एवं स्थानीय विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कफोटा स्कूल की नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों शिक्षक वर्ग और एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लगभग 11 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नई विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई गई है।

उद्योग मंत्री ने बताया कि शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार को लेकर प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है? प्रदेश के कई स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न कर दिया गया है? शिलाई क्षेत्र का सबसे पुराने सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से एक काफोटा स्कूल को भी सीबीएसई पैटर्न कर दिया गया है मंगलवार को काफोटा स्कूल को नई विज्ञान प्रयोगशाला प्राप्त हुई?

उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल की हर कमी को सिलसिले वार तरीके से पूरा किया जाएगा। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि शिलाई और पांवटा साहिब के दुर्गम क्षेत्रों के 11 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नई प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है। उद्योग मंत्री ने बताया कि सभी स्कूलों में ढाई सौ से अधिक आधुनिक मॉडल स्थापित किए गए हैं और एक-एक अध्यापक भी इन स्कूलों को प्रदान किए गए हैं ताकि, बच्चे विषयों को आसानी से समझ सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर