अनुराग सिंह ठाकुर ने हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 


हमीरपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माताजी स्वर्गीय यशोदा देवी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अनुराग सिंह ठाकुर ने इस दुःख की घड़ी में हरीश द्विवेदी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और संबल दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा