हनुमंता इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ का प्रो. अनुपमा सिंह ने किया उद्घाटन,

 


मंडी, 09 अप्रैल (हि.स.)। एसपीयू की पूर्व प्रो. वाइस-चांसलर सरदार पटेल विश्वविद्यालयbमंडी प्रो. अनुपमा सिंह ने मंडी शहर के महाजन बाजार में हनुमंता इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. अनुपमा सिंह ने संस्थान का औपचारिक शुभारंभ करते हुए युवाओं को स्वावलंबन, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आज के समय में वीएफएक्स, एनीमेशन और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहे हैं। संस्थान के निदेशक सचिन शर्मा ने बताया कि यह संस्थान वीएफएक्स, एनीमेशन और अन्य आधुनिक क्रिएटिव तकनीकों में युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद् एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा