मंडी में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री फहराएंगे झंडा

 


मंडी, 13 अगस्त (हि.स.)। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मंडी में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री 14 अगस्त सायंकाल को मंडी पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह मंडी में होगा। अनिरुद्ध सिंह 15 अगस्त को प्रातः करीब 11 बजे इंदिरा मार्केट परिसर में स्थापित शहीद स्मारक में अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और सेरी मंच के समीप स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे सेरी मंच पर ध्वजारोहण करेंगे, मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और अपना शुभ संदेश देंगे।

इस अवसर पर मंडी व आस-पास के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। पारितोषिक वितरण समारोह के साथ ही कार्यक्रम संपन्न होगा। दोपहर बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा