गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मंडी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

 


मंडी, 29 जुलाई (हि.स.)। मंडी शहर में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश ब्राहमण सभा मंडी द्वारा बुधवार को सभा के जेल रोड़ स्थित संस्कार भवन में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव के दौरान कई वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वहीं पर सिद्धआश्रम पुरानी मंडी और नृत्य तपस विद्यालय में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ उपप्रधान पुष्प राज कात्यायन ने बताया कि गुरू पूर्णिमा के मौके पर व्यास पूजन, भगवान श्री परशुराम पूजन तथा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर, विशेष अतिथि उपमहापौर जितेंद्र शर्मा तथा स्थानीय पार्षद गुरदीप कौर मौजूद रही। इस मौके पर ब्राह्मण सभा ने अपने पूर्व वरिष्ठ सहयोगी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गुण प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शिवदत्त शर्मा, पूर्व महिला विंग अध्यक्ष गिरिजा शर्मा तथा लता शर्मा को सम्मानित किया तथा उनकी सभा के प्रति सेवाओं के लिए आभार जताया। इस मौके पर खीर भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इस आयोजन में ब्राह्मण सभा मंडी के प्रधान हरीश शर्मा, महासचिव प्रकाश चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष गीतांजलि शर्मा, महिला विंग की चंपा शर्मा, माया शर्मा, मंजूला शर्मा तथा ऋषभ ने भाग लिया। कार्यक्रम में मांडव चेरीटेबल ट्स्ट के अध्यक्ष एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा तथा धर्म संघ के अध्यक्ष भीम चंद सरोच भी मौजूद रहे। इसके अलावा पुरानी मंडी स्थित सिद्धयोग आश्रम में भी गुरूपूर्णिमा के अवसर पर भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। संस्थान के ट्रस्टी हेमराज चोपड़ा ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी सिद्धयोग आश्रम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा