गुरु अंगद देव के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि
Apr 18, 2026, 13:31 IST
शिमला, 18 अप्रैल (हि.स.)। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिख धर्म के द्वितीय गुरु गुरु अंगद देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। शनिवार को अपने एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु अंगद देव जी ने अपनी महान शिक्षाओं के माध्यम से समाज को प्रेम, समानता और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि गुरु जी का त्यागपूर्ण जीवन मानवता के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे गुरु अंगद देव जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला