साइगलू में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण
मंडी, 19 जून (हि.स.)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साइगलू में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इको क्लब लाइफ मिशन के तहत पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम की शुरूआत पौधारोपण से की गई। इको क्लब प्रभारी एवं हिंदी प्रवक्ता रीता कुमारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उदेश्य से पाठशाला परिसर की हर्बल गार्डन में प्रधानाचार्य के साथ कार्यालय अधीक्षक नर्वदा देवी, उमेश ठाकुर, भारती कपूर, दीपक कुमार, कृष्णा ने पौधारोपण किया। विद्यार्थियों में नियती, सुनील, तमन्ना आदि ने भाग लिया। इको क्लब प्रभारी ने बताया कि इस मौके पर विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने अपने घरों में भी पौधारोपण करेंगे। एक ओर जहां इससे पर्यावरण संरक्षण होगा वहीं दूसरी ओर अपनी माता के प्रति भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रधानाचार्य ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा