राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की
Aug 8, 2026, 18:08 IST
शिमला, 08 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश हित के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र तथा प्रदेशवासियों के समग्र कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला