गणेश उत्सव को लेकर नाहन में निकाली गई गणपति बप्पा की शोभा यात्रा
नाहन, 13 सितंबर (हि.स.)। प्रथम देव गणपति गणेश उत्सव सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बड़े उत्साह और भक्ति भाव से आयोजित किया जाता है। नवयुवक मंडल नाहन लगभग पिछले 11वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष में 13 सितंबर से 16सितंबर तक इसका महा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुबह से हो रही वर्षा के बावजूद शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य स्थानों से होते हुए शाम को हिंदू आश्रम पहुंचेंगी।कल गणपति गणेश की विधिवत मूर्ति स्थापना की जाएगी। उसके साथ ही भजन संध्याओं का भी आयोजन शुरू होगा।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस बार भी 12वा गणेश महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत आज भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। कल गणपति गणेश जी की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके साथ ही भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नामी भजन कलाकार भाग लेंगे। एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा और 16 सितंबर को गणेश जी की नगर परिक्रमा के साथ पोंटा साहेब में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर