थाना पच्छाद के अंतर्गत जाली कृषक प्रमाण-पत्र से जमीन खरीदने के आरोप में मामला दर्ज

 

नाहन, 29 जुलाई (हि.स.)। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत जाली कृषक प्रमाण-पत्र बनाकर कृषि भूमि खरीदने के मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को इन्द्र दत्त पुत्र हुकम दत्त निवासी गांव सराहां, तहसील पच्छाद ने थाना में शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि रणबीर सूद पत्नी पुनीत सूद निवासी सेक्टर-49D, चंडीगढ़, वर्तमान पता गांव पोहघाट, डाकघर बागपशोग ने जाली कृषक प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उसका दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से कृषि भूमि खरीदी है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने भूमि संबंधी कानूनों का उल्लंघन किया है और शिकायतकर्ता सहित स्थानीय लोगों को धमकाया व भयभीत किया है।

पुलिस थाना पच्छाद के प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर