इंडस ग्लोबल स्कूल में छात्र परिषद का पद ग्रहण समारोह
मंडी, 22 मई (हि.स.)। इंडस ग्लोबल स्कूल में नव निर्वाचित छात्र परिषद का पद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्रो. एवं एनसीसी एयर विंग के स्क्वाड्रन कमांडर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह मौजूद रहे। इंडस ग्लोबल स्कूल में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पद ग्रहण समारोह के दौरान विद्यालय के विभिन्न सदनों के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों के छात्रों को बैज एवं दायित्व सौंपे गए। स्कूल पोस्ट स्कूल कैप्टन शरद पाठक, हेड बॉय यश, हेड गर्ल श्रीया कटोच, स्पोर्ट्स कैप्टन आराध्या, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन यशार्थ , कल्चरल कैप्टन आरना कौंडल, वाइस कल्चरल कैप्टन मृणल सैनी, डिसिप्लिन कैप्टन सुहानी सैनी, वाइस डिसिप्लिन कैप्टन प्रज्ञा को चुना गया।
वहीं पर सदन पदाधिकारी आकाश सदन हाउस कैप्टन ईशप्रीत, कायना वाइस कैप्टन नैतिक, शानवी डिसिप्लिन कैप्टन शिवाक्षु, गिरिक स्पोर्ट्स कैप्टन अक्षत, लक्ष्य, कल्चरल कैप्टन रिया, मानवी, अग्नि सदन हाउस कैप्टेन शानवी शर्मा ,उत्कर्ष, वाईस कैप्टेन उदय , शिवांशी डिसिप्लिन कैप्टेन रूपवंत सिंह, विवान, स्पोर्ट्स कैप्टेन नैतिक, त्रयक्ष कल्चरल कैप्टन अनुष्का, प्रियल पवन सदन हाउस कैप्टेन आश्रीया, कनिष्ठा वाईस कैप्टन मनदीप, वेदांश डिसिप्लिन कैप्टेन आरना रादित्या स्पोर्ट्स कैप्टेन एंजेल, मोहित कल्चरल कैप्टेन एलिन, दैविक पृथ्वी सदन हाउस कैप्टन अंशिका,हर्षित वाईस कैप्टन अनिक,शिवांश डिसिप्लिन कैप्टेन आर्यवीर,अनाया स्पोर्ट्स कैप्टेन मोक्ष, सनम कल्चरल कैप्टेन आरव सेन,अर्णव सैनीमौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर मिलने वाली जिम्मेदारियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा भविष्य के नेतृत्व की नींव तैयार करती हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा