शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंडी जिला के प्रवास पर

 


मंडी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 29 अक्टूबर, 2026 को सायंकाल मंडी के बिजणी पहुंचेंगे। जहां उनका रात्रि प्रवास होगा। इसके उपरांत 30 अक्टूबर को प्रातःकाल करीब 10.30 बजे शिक्षा मंत्री बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बड़सु स्थित दि विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 21वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इसी दिन दोपहर बाद वे सोलन के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा