नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य बबीता कुमारी ने समर्थकों सहित प्रो. प्रेम कुमार धूमल से लिया आशीर्वाद

 


हमीरपुर, 03 जून (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के हाल ही में संपन्न चुनावों में विजयी हुई पंजोत से नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य बबीता कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ समीरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर प्रो. धूमल से भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बबीता कुमारी ने चुनाव में मिली सफलता के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करेंगी। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा ग्रामीण हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बबीता कुमारी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान बबीता कुमारी के साथ आए समर्थकों ने भी प्रो. धूमल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा