शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

 

नाहन, 20 जून (हि.स.)। सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल नाहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून को निर्धारित शट डाउन को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है अब यह शट डाउन 28 जून को प्रातः 8ः30 बजे से शाम 7ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 33 केवी गिरिनगर नाहन लाइन तथा 33 केवी सब स्टेशन दो-सड़का व वहां से निर्गमित समस्त 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मुरम्मत व रख-रखाव कार्य के चलते सम्पूर्ण नाहन शहर तथा आसपास के लगते क्षेत्रों जिसमें दो-सड़का, मझोली, जड़जा, तालों, सैन की सेर तथा गड्डा आदि शामिल है, में विद्युत आपूर्ति 28 जून, रविवार को बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी रहेगा। उन्होंने इस शट-डाउन के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर