धनोई पुल पर 25 सितंबर को यातायात बाधित रहेगा
नाहन, 24 सितंबर (हि.स.)। सिरमौर जिला में श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रेणुका को संगड़ाह से जोड़ने वाला पुल दनोई को जरूरी मुर्रंत के चलते ट्रेफिक को रोका जाएगा। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किये हैं ताकि लोगो को असुविधा न हो।
धनोई पुल पर मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते 25 सितंबर को यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। यह जानकारी जिला दंडाधिकारी, सिरमौर प्रियंका वर्मा ने देते हुए बताया कि 25 सितम्बर को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक तथा दोपहर 2ः00 बजे से 3ः30 बजे तक धनोई पुल पर यातायात की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। यातायात बाधित की व्यवस्था पुल पर आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर