मंडी के साहल में पूल की रेलिंग से टकराया टिप्पर, एक युवक की मौत
मंडी, 03 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला के पधर से बिजनी तक बन रहे सुपर हाइवे पर वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे साहल के पास एक टिप्पर पूल के साथ टकरा गया और फ्रंट शीशा टूट जाने से अंदर बैठा एक युवक बाहर गिर गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को पधर अस्पताल पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर नम्बर HP-67A 0886 चालक भूपेंद्र कुमार पधर से मंडी की तरफ जा रहा था और साहल के पास टिप्पर पूल से टकरा गया और अंदर बैठा सतीश कुमार निवासी साहल फ्रंट शीशा टूटने से सड़क पर गिर गया।
घायल युवक को पधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मंडी अस्पताल रेफर कर दिया जंहा इलाज के दौरान युवक ने रात को ही दम तोड़ दिया। वही पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। युवक का पोस्टमार्टम होने के बाद स्थानीय श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा