बीबीएमबी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर दे दी जान
मंडी, 01 अप्रैल (हि.स.)। मंडी जिले के सुंदरनगर की भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड यानी बीबीएमबी कालोनी में रहने वाले एक कर्मचारी ने बीती रात अपने कमरे में फंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब कमरे में उसे पंखे से लटका पाया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर पुलिस को किसी तरह का भी कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि फंदा लगाकर जान देने वाले व्यक्ति की पहचान हेत राम पुत्र डूमणू राम निवासी करसोग जिला मंडी के तौर पर हुई है। वह बीबीएमबी में चौथा श्रेणी कर्मचारी था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है मगर पुलिस अपने तरीके से जांच कर रही है कि इस व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा