विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत भवाई व गाता धार के वार्डों के नाम में शुद्धि
Apr 10, 2026, 18:06 IST
नाहन, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिला सिरमौर के विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत भवाई व गाता धार के वार्डों के नाम में शुद्धि संबंधी शुद्धि पत्र जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर विक्रम ठाकुर द्वारा जारी की गई है।
जिला पंचायत अधिकारी ने शुद्धि पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत भवाई के वार्ड संख्या-03, सैल-3, का नाम शुद्धि उपरांत सैल तथा वार्ड संख्या-04, खान कुन्थन का नाम खान कुटाह तथा वार्ड संख्या-05, लोधिया गियाड का नाम लोदिया ज्याड़ पढ़ा जाए।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत गाता धार के वार्ड संख्या-01, गाता-क का नाम गाता-बी तथा वार्ड संख्या-02, गाता-ख, चियाडो का नाम गाता-ए चियाडो पढ़ा जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर