कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

 


08 अक्टूबर (हि.स.)l बारामूला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में बारामूला विधायक इरफान हफीज़ लोन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फैयाज अहमद मीर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मीर इकबाल समेत सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और बाद में डीसी कार्यालय की ओर जाने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षाबलों और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी और उन्हें प्रदर्शन स्थल पर ही रोक दिया।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस एवं सुरक्षाबलों ने पूरे प्रदर्शन के दौरान स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी। अधिकारियों की निगरानी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता