मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

 


शिमला, 02 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने संस्थान के अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए तथा विकास कार्यों मेें उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने संस्थान के विभिन्न विभागों का भी दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने उपचाराधीन मरीजों का कुशल-क्षेम जाना तथा परिचारकों से बातचीत की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला