कमला नेहरू एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

 

शिमला, 28 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेविका कमला नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वाधीनता संग्राम में महिलाओं को जागरूक, संगठित एवं अग्रणी भूमिका में लाने हेतु कमला नेहरू का योगदान अद्वितीय और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर भी उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद का योगदान अविस्मरणीय है। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके मार्गदर्शन, सादगी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण की दृष्टि के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला