महारानी दुर्गावती की जयंती पर सीएम सुक्खू ने किया नमन

 

शिमला, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना एवं महिला सम्मान और सशक्तिकरण की प्रतीक महारानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महारानी दुर्गावती का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा से परिपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती ने अपने अदम्य साहस और वीरता से मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला