मुख्यमंत्री 30 को कांगू में करेंगे जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
Aug 27, 2026, 18:44 IST
शिमला, 27 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार 30 अगस्त को नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार 29 अगस्त शाम को अपने पैतृक गांव सेरा पहुंचेंगे।
रविवार सुबह करीब 11 बजे वह कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे वह कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने तथा मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला