नाहन महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी, 6 के खिलाफ मामला दर्ज
नाहन, 19 अगस्त (हि.स.)।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी करने पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।थाना नाहन में कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. देवराज शर्माकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि मंगलवार को प्रातः करीब 10:38 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबंधित छात्रोंद्वारा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया और परिसर के भीतर नारेबाजी की गई।
तालाबंदी के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों का आवागमन बाधित हुआ तथा महाविद्यालय की सामान्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। मौके पर बातचीत के दौरान संबंधित व्यक्तियों ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्यस्तरीय धरने के रूप में आयोजित किया गया था। प्रारंभिक जांच में रमन, आयुष, राहुल, अरुण और दो गैर-छात्र जानवी व गौरव की संलिप्तता मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर