सेवा संकल्प अभियान में भाजपा युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर, 86 यूनिट रक्त एकत्र

 


हमीरपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा जिला हमीरपुर द्वारा जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 86 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं रक्तदान कर इस सेवा कार्य में सहभागिता की। कार्यक्रम में भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनी शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य तथा बीडीसी सदस्य भी मौजूद रहे।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया व मीडिया प्रभारी अखिल ठाकुर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जरूरत के समय किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में रक्त की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए युवा मोर्चा द्वारा जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा