भाजयुमो ने हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, सन्नी शुक्ला ने जारी की सूची
शिमला, 03 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने मंगलवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की। नई नियुक्तियों के माध्यम से युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को विधानसभा क्षेत्रों से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत करने की योजना है। इसके साथ ही युवा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी नवनियुक्त प्रभारियों को सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र में वरुण सहगल, भरमौर में विनय जरयाल, चंबा में राकेश ठाकुर, डलहौजी में अभिमन्यु जरयाल और भटियात में शुभम ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है। कांगड़ा जिले के नूरपुर में विशाल शर्मा, इंदौरा में हरप्रीत संधू, फतेहपुर में सहदेव ठाकुर, ज्वाली में हरनाम डडवाल, देहरा में संदीप शर्मा, जसवां-परागपुर में अजय ठाकुर और ज्वालामुखी में हर्ष वशिष्ठ को यह जिम्मेदारी दी गई है।
जयसिंहपुर में वरुण कपूर, सुलह में राकेश कुलेठी, पालमपुर में अमन राणा, बैजनाथ में अक्षय राणा, नगरोटा में अभिषेक कश्यप, कांगड़ा में अरविन्द चौधरी, शाहपुर में साहिल शर्मा और धर्मशाला में शिवेंद्र सैनी को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में रुचिन चौहान को प्रभारी बनाया गया है। मनाली में दीक्षित पठानिया और कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनेश ठाकुर तथा रूपीन्द्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनी में राहुल विष्ट, करसोग में आदित्य गौतम, सुंदरनगर में रूप चंद, नाचन में दलीप कुमार, धर्मपुर में पिंकु ठाकुर, सरकाघाट में खेम चंद, सिराज में राजन सैनी, द्रंग में डोले राम, जोगिंद्रनगर में भवन ठाकुर, मंडी में गगन ठाकुर और बल्ह में कर्तव्य वैद्य को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हमीरपुर जिले के भोरंज में विशाल शर्मा, सुजानपुर में शिवा कटोच, हमीरपुर में डॉ. मनीष राणा, बड़सर में गौरव और नादौन में मोहित कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। ऊना जिले में चिंतपूर्णी से अरुण गौतम, गगरेट से लोकेश राणा, हरोली से रूपेन्द्र सिंह, ऊना से शिवेंद्र पाल और कुटलैहड़ से अशोक शर्मा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
बिलासपुर जिले के झंडूता में विशाल रतवान, घुमारवीं में दिनेश राजपूत, बिलासपुर में गंगे राम ठाकुर और श्री नैना देवी जी में नरेन्द्र हांडा को नियुक्त किया गया है। सोलन जिले में अर्की से दिनकर कुमार, नालागढ़ से आशीष धीमान, दून से गोकुल शर्मा, सोलन से विजेंद्र तोमर और कसौली से राहुल शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
सिरमौर जिले के पच्छाद में हरनाम अत्री, नाहन में विनय छींटा, श्री रेणुका जी में चरणजीत चौधरी, पांवटा साहिब में अश्वनी कुंडलाश और शिलाई में अरुण शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिमला जिले के चौपाल में गौरव श्याम, ठियोग में सुरेश ठाकुर, जुब्बल-कोटखाई में विक्रांत चौहान, रामपुर में ललित खोजान, रोहड़ू में सुनील शर्मा, कुसुम्पटी में अभिमन्यु भागरा, शिमला में मंदीप चंदेल और शिमला ग्रामीण में राहुल ठाकुर को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। किन्नौर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी नील कमल गुप्ता को दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों का समन्वय करेंगे। वे युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के कामकाज में सक्रिय करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा