हिमालच भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के पिता का निधन
शिमला, 02 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के पिता नारायणन (82) का निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैै।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, सांसद कंगना रनौत, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक विक्रम ठाकुर, पूर्व मंत्री सतपाल सिंह सत्ती, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस दुखद समाचार पर शोक व्यक्त किया है।
इसके अलावा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य, मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया संयोजक करण नंदा तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला