भाजपा ने डॉ. वाईएस परमार की 120वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
नाहन, 4 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को नाहन भाजपा मंडल द्वारा यशवंत चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. परमार के प्रदेश निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा धारटीधार मंडल के अध्यक्ष संजू पुंडीर ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश के गठन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों के कारण ही हिमाचल प्रदेश को एक अलग राज्य के रूप में पहचान मिली।
उन्होंने कहा कि डॉ. परमार का योगदान प्रदेश के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उनकी जयंती पर पूरा प्रदेश उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है तथा उनके आदर्शों और विकास की सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहा है। क
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर