भाजपा महिला मोर्चा ने हिमाचल में की 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की तैनाती
शिमला, 03 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद इन नियुक्तियों की घोषणा की।
डेजी ठाकुर ने बताया कि महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और जिला स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों का दायित्व सौंपा गया है। इन नियुक्तियों के माध्यम से प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।
जारी सूची के अनुसार चम्बा जिले की प्रभारी विशेष आमंत्रित सदस्य मालविका पठानिया और सह-प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा शर्मा होंगी। कांगड़ा जिले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया सह-संयोजक सोनिया बांटा को प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता अनीता चौधरी को सह-प्रभारी के रूप में सौंपी गई है। पालमपुर की प्रभारी प्रदेश सचिव मनीषा सूद और सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशा शर्मा होंगी।
देहरा जिले की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष रंजू रस्तोगी और सह-प्रभारी मीडिया सह-प्रभारी सत्यमेव जयते को नियुक्त किया गया है। नूरपुर जिले की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव रविता भारद्वाज को प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना ठाकुर को सह-प्रभारी के रूप में दी गई है।
हमीरपुर जिले की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी राणा और सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता मंजू जरयाल होंगी। बिलासपुर जिले की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर और सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम चौधरी को बनाया गया है। ऊना जिले की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव अंजना चंदेल को प्रभारी और सोशल मीडिया संयोजक इंदु ठाकुर को सह-प्रभारी के रूप में सौंपी गई है।
मंडी जिले की प्रभारी सोशल मीडिया सह-संयोजक कमलेश शर्मा और सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता कटोच होंगी। सुंदरनगर जिले की प्रभारी आईटी संयोजक शीतल भारद्वाज और सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षा कपिल को नियुक्त किया गया है।
कुल्लू जिले की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन ठाकुर और सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता भानु कपूर होंगी। लाहौल-स्पीति जिले की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष मीना ठाकुर को प्रभारी के रूप में सौंपी गई है। किन्नौर जिले की प्रभारी आईटी सह-संयोजक राशि मल्होत्रा और सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राशि कटोच होंगी।
शिमला जिले की प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण छाजटा और सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता सुषमा शर्मा को नियुक्त किया गया है। महासू जिले की प्रभारी प्रदेश सचिव कमलेश मेहता और सह-प्रभारी सोशल मीडिया सह-संयोजक रचना धीमान शर्मा होंगी।
सिरमौर जिले की प्रभारी मीडिया सह-प्रभारी रूपा शारदा और सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश शर्मा को बनाया गया है। सोलन जिले की प्रभारी मीडिया सह-प्रभारी बॉबी बंसल और सह-प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी विनती शर्मा होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा