52वें जन्मदिन पर अनुराग सिंह ठाकुर करेंगे राष्ट्रीय स्तर की 30 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित

 


हमीरपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर 24 अक्टूबर 2 को अपने 52वें जन्मदिन के अवसर पर हमीरपुर के गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर की 30 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे आयोजित होगा।

जन्मदिन के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर सबसे पहले गांधी चौक पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर पूर्णाहुति देंगे। इसके पश्चात वह कन्या पूजन कर सुख, समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करेंगे। धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यक्रमों के माध्यम से वह अपने जन्मदिन को सेवा, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा के संदेश के साथ मनाएंगे।

इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हमीरपुर की 30 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा