भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने केरल में सिद्धार्थन के पिता के निधन पर जताया शोक
नाहन, 09 अगस्त (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल रविवार को केरल के पालघाट पहुंचे, जहां उन्होंने हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के पिता नारायणन के निधन पर शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डॉ. बिंदल ने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। नारायणन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर