प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने माजरा में भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात कार्यक्रम
नाहन, 26 जुलाई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।
इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार और सेवा भाव से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रेरक विचारों से देशवासियों को निरंतर सकारात्मक परिवर्तन और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर