परशुराम जयंती: ब्राम्हण सभा मंडी ने किया युवाओं का यज्ञोपवित संस्कार, मंडी शहर में निकाली रैली

 


मंडी, 19 अप्रैल (हि.स.)। ब्राहम्ण सभा सदर मंडी की ओर से परशुराम जयंती का आयोजन संस्कार भवन जेलरोड में किया गया। इस अवसर पर ब्राम्हण युवक-युवतियों का कुनाली व यज्ञोपवित संस्कार किए गए। ब्राम्हण सभा के सचिव प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि इस तरह के संस्कार वैदिक काल से चला आ रही परंपरा है। जिसके चलते इसके पश्चात ये युवा धर्मिक कार्यों को संपन्न करवाने के अधिकारी होंगे।

इस अवसर पर मंडी शहर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें संस्कार भवन जलेरोड़ से चौहटा बाजार होते हुए समखेतर होते हुए वापस जेलरोड़ पहुंची। इस शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की पालकी के साथ भगवती चामुंडा पुरानी मंडी और स्कूल बाजार के रथ ढोल नगाड़ों की ताल पर झूमते हुए शामिल हुए। जबकि संस्कार भवन में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ब्राम्हण सभा के प्रधान हरीश शर्मा, राज्य की पदाधिकारी चंपा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. ओम शर्मा, जिला सचिव प्रकाश शर्मा समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर ब्राम्हण सभा की ओर से सामुहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा