त्रिलोकपुर मंदिर में 14वें दिन 4 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Oct 24, 2026, 18:25 IST
नाहन, 24 अक्टूबर (हि.स.)। श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मेले के 14वें दिन करीब 4,000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
माता बाला सुंदरी न्यास त्रिलोकपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेले के 14वें दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में 9,33,000 रुपये नकद चढ़ावा अर्पित किया। इसके अतिरिक्त माता के चरणों में 1,820 ग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में भेंट की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर