बाल विकास परियोजना मंडी-सदर की खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित
मंडी, 23 जुलाई (हि.स.)। बाल विकास परियोजना मंडी-सदर की खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ (देई), पोषण अभियान, मुख्यमंत्री सुख आश्रय तथा बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी सदर मंडी चंद्र प्रकाश ने की।
उन्होंने बताया कि मनरेगा के माध्यम से राजकीय प्राथमिक स्कूलों के साथ निर्मित हो रहे पांच आंगनबाड़ी केंद्रों निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी सदर को शीघ्र शेष कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को देई कार्यक्रम के तहत 2.0 के तहत स्कूलों में छात्राओं के लिए खेल-कूद गतिविधियां निरंतर आयोजित करने को कहा है, ताकि छात्राओं का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर को लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार हेतु संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। चंद्र प्रकाश ने खंड चिकित्सा अधिकारी को पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित करके स्वास्थ्य चैकअप कैंप व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैणी ने समिति को अवगत करवाया की बाल विकास परियोजना सदर के अंतर्गत 479 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में छह माह से तीन वर्ष के 5299 तथा तीन वर्ष से छः वर्ष के 1246 और 2150 गर्भवती/धात्री महिलाओं को पंजीकृत किया गया है। इनको आंगनबाड़ी सेवाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा