मंडी के आर्यन बड़वाल ने पास की एनडीए 2026 की परीक्षा

 


मंडी, 04 नवंबर (हि.स.)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के मेधावी छात्र आर्यन बड़वाल ने एनडीए परीक्षा 2026 में पाई सफलता

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर, मंडी के बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र आर्यन बड़वाल ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा 2026 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्यन की इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। सभी ने इसे उनकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया है। इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार ने आर्यन बड़वाल और उनके गौरवान्वित अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया ने छात्र को आशीर्वाद देते हुए अपने संदेश में कहा कि आर्यन की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी देश सेवा और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणास्त्रोत बनेगी और विद्यालय को अपने ऐसे होनहार विद्यार्थियों पर हमेशा गर्व रहेगा जो अपनी प्रतिभा से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा