हमीरपुर एवं बिझड़ी में वन विभाग की लकड़ी की नीलामी 2 और 5 जून को

 

हमीरपुर, 21 मई (हि.स.)। वन रेंज कार्यालय हमीरपुर और बिझड़ी के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रखी गई लकड़ी को खुली बोली के माध्यम से नीलाम किया जाएगा।

मंडल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय हमीरपुर में नीलामी प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसमें वन रेंज हमीरपुर के अंतर्गत लगभग 28 स्थानों पर रखी लकड़ी को नीलाम किया जाएगा।

इसी प्रकार, 5 जून को वन रेंज कार्यालय बिझड़ी में भी नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिसमें रेंज के अंतर्गत 5 स्थानों पर रखी गई लकड़ी नीलाम की जाएगी। नीलामी से संबंधित नियमों और लकड़ी के बारे में अधिक जानकारी के लिए संबंधित वन रेंज कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा