विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की
Aug 20, 2026, 18:43 IST
शिमला, 20 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के दौरान आयोजित होने वाली बैठकों, कार्यक्रमों तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में विधानसभा के प्रभावी संचालन तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को और मजबूत करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला