भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

 

शिमला, 01 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने महिला मोर्चा की नई संगठनात्मक टीम का गठन करते हुए प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारियों की घोषणा की है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि नई टीम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और महिला शक्ति के माध्यम से पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

घोषणा के अनुसार प्रेम चौहान को महिला मोर्चा का प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि बॉबी बंसल और दीपिका नेगी राठौर को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही रचना झीना शर्मा और सरिता वर्मा को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिला कश्यप सुद, शुभ महाजन, भुवनेश्वरी दुग्गा, रूपलता पटियाल, सुनीता नेगी, तारा ठाकुर, नरेश गुलेरिया, अनिता देवी, नीलम चौधरी, अंकिता चौधरी, कविता चौहान, रक्षा कपिल, पुष्पा ठाकुर, अनिता वर्मा, अनुका घोकरोटा, बिमला शर्मा, कृष्णा मंडयाल, धन्नो देवी, प्रज्वल बस्टा, सुप्रभा मखेक, सोनिया ठाकुर, माधवी ठाकुर, वंदना कटोच, निर्मला धरवाल, वीना कपिल, पुष्पा शर्मा, मंजू सुद, भुवनेश्वरी कपूर, निशा शर्मा, आरती चौहान, कृष्णा धीमान, रविन्द्र सांध्यन, ममता ठाकुर, रेखा गुलेरिया, शशि कटोच, प्रेरणा शर्मा, सुनीता कटोच, आशा शर्मा, अर्चना ठाकुर, कमिला शर्मा, निमल चंदेल, वीना कुमारी, मीना विशिष्ट, बिमला, लक्ष्मी जयराम, रजनी ठाकुर, भावना शर्मा, बबीता नेगी, रजनी, नंदा जसवाल, सावित्री, सुरेखा चौधरी, पुष्पा चौहान, निर्मला भारद्वाज, शीला वर्मा और रजनी शर्मा को दायित्व सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में बिमला कश्यप, मालविका पठानिया, रीतु सेठी, रूपा शर्मा, राकेश शर्मा, शकुंतला शर्मा, भारती सुद, अनिता वर्मा, अंजना ठाकुर, सत्या कौंडल और बीना ठाकुर को शामिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा