सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के 390 पदों के लिए आवेदन 4 मई तक
Apr 7, 2026, 18:55 IST
हमीरपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सीबीएसई स्कूलों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 78-78 पदों तथा कामर्स के 156 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 4 मई तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर लिंक 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 4 मई रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला