नशा विरोधी संदेश देने के लिए दौड़ लगाएंगे सैकड़ों लोग

 

हमीरपुर, 24 जून (हि.स.)। मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस तथा नशा निवारण सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा 25 जून को सुबह 6ः30 बजे मिनी मैराथन आयोजित की जा रही है।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि यह मिनी मैराथन हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क से पक्का भरो चौक तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी हमीरपुरवासियों और विशेषकर बच्चों एवं युवाओं से इस मिनी मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि नशा विरोधी मुहिम को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।

वहीं हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ 30 जून को हमीरपुर में ओलंपिक सफीक का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे । इसके अतिरिक्त विभिन्न खेलों से जुड़े नामी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। ओलंपिक हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने बताया कि इस स्पीक का मुख्य उद्देश्य खेलों के बारे में युवाओं को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाना है। इस कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चे जो खिलाड़ी है वह भी हिस्सा लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला