शिमला के नेरवा में गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, एक घायल

 




शिमला, 21 जुलाई (हि.स.)। शिमला जिले के नेरवा थाना क्षेत्र में बीती मध्यरात्रि एक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा ग्राम संधणू के पास हुआ, जहां एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 30 से 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन (एचपी-08ए-6406) को 31 वर्षीय मनोज सूर्यवंशी चला रहे थे। वह ग्राम बरमाना, डाकघर थरोच, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रहने वाले थे। वाहन में उनके साथ नेरवा के मोकिना गांव निवासी 48 वर्षीय बलबीर भी सवार थे।

हादसा 20 जुलाई की रात्रि करीब 11:30 बजे हुआ। वाहन ग्राम संधणू के पास सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक मनोज सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बलबीर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना नेरवा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा