शिलाई में पिकअप दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, एक घायल

 


नाहन, 22 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस थाना शिलाई में एक पिकअप दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक की पहचान रमेश कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी गांव चचराडा डा0 शिरी क्यारी तह0 शिलाई जिला सिरमौह हि0प्र0 उम्र 26 साल के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति पिकअप उपरोक्त का चालक विपिन कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी गांव चचराडा डा0 शिरी क्यारी तह0 शिलाई जिला सिरमौर हि0 प्र0 उम्र 25 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि विपिन कुमार उपरोक्त अपनी पिकअप न0 HP85-2604 को गांव मंगताडी में पिकअप मोड़ने की जगह न होने के कारण गांव मंगताडी घटनास्थल से करीब 50 मीटर पीछे नाले से मोड़कर बैक करके वापिस गांव मंगताडी ले जा रहा था, तभी पिकअप अचानक सड़क से नीचे नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस ने विपिन कुमार के खिलाफ धारा 281, 125(a), 106 BNS के तहत मामला दर्ज किया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर