मंडी : फोरलेन पर कार और टैंपो ट्रैवलर की टक्कर, महाराष्ट्र के पर्यटकों समेत 7 घायल
मंडी, 24 मई (हि.स.)। मंडी के पास बैहना मलोरी में फोरलेन पर रविवार दोपहर एक ही लाइन पर पर्यटकों से भरी एक ट्रैव्लर की कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंपो ट्रैवलर चालक राजीव कुमार सहित महाराष्ट्र के नासिक से आए दो लोग व कार में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल 7 घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक एचपी 01 के 9850 में सवार थे जबकि रैपिड कार एचपी 82 ए 1582 बल्ह घाटी के गांव मंदिर टांडा गांव के एक परिवार के लोग सवार थे। एक रेस्तरां के सामने यह टक्कर हुई। घायलों को एनएचएआई के आपातकालीन वाहन द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार शुरू हुआ। दोनों ही वाहनों को भारी क्षति पहुंची क्योंकि टक्कर अत्याधिक जोर से हुई है।
घायलों में कार में सवार सोनिया पत्नी रोहित 35, तानिया सुपुत्र रोहित 6,अथर्व सुपुत्र रोहित 3, कुब्जा देवी 50 सभी बल्ह घाटी के गांव मंदिर टांडा निवासी व पर्यटकों में अश्वनी पत्नी अनिल कुदुख, सेमल पत्नी कुस्तुनी रामदासी नासिक जिला महाराष्ट् व चालक राजीव कुमार पुत्र हरनाम सिंह गांव बडोआ, ककलोह ज्वालामुखी जिला कांगड़ा शामिल हैं।
बल्ह थाना पुसिल व गागल चौकी की टीम मौके पर पहुंची तथा मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू की। शुरूआत तौर पर यह माना जा रहा है कि दोनों वाहन एक ही लाइन पर तेज गति से थे और एकदम से ब्रेक लगाने या वाहन को खाना खाने आदि के इरादे से धीमा करने के चलते यह आपसी टक्कर हो गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा