9 सितंबर से 17 सितंबर तक नाहन में होगा सिरमौर फेस्टिवल

 


नाहन, 11 अगस्त (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पांचवां स्टेपको सिरमोर फेस्टिवल 9 सितंबर से 17 सितम्बर तक ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया जाएगा। इसमें 12 सितंबर से 15 सितंबर तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ प्रदेश के पहाड़ी गायकों, पंजाबी कलाकारों को बुलाया जाएगा। इसके इलावा बेबी शो, बॉडी बिल्डिंग, मिस्टर सिरमौर इत्यादि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी आज स्टेपको संस्था के अध्यक्ष रचित कंवर ने नाहन में एक प्रेस कांफ्रेस में दी। कंवर ने बताया कि स्टेपको हर वर्ष सिरमौर फेस्टिवल का आयोजन करता आ रहा है और यह पांचवां आयोजन 9 सितंबर से आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभा को विभिन्न विधाओं में मंच प्रदान करना है। इस वर्ष भी चौगान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए ऑडिशन अगस्त मास में शुरू किए जाएंगे।

संस्था के अमित अत्री ने बताया कि ये आयोजन नो प्रॉफिट नो लॉस पर किये जाते हैं और इन आयोजनों का लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इन प्रतियोगियों में से उनकी प्रतिभा के अनुसार वैब सीरीज में काम करने का मौका भी दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर