10 अप्रैल को नाहन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित होगा।

 

नाहन, 07 अप्रैल (हि.स.)। वर्मा ज्वेलर्स सोलन द्वारा मार्केटिंग फील्ड एजेंट के पुरुष उम्मीदवार के 30 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है, जिसके लिए कैम्पस इंटरव्यू 10 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि इन पदों के लिए आयु 24-35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा इससे उच्च रखी गई है। वेतनमान 13,500 रुपये दिया जाएगा।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों को 10 अप्रैल को रोजगार कार्यालय नाहन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग लेने के लिए कहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-78078-36213 पर भी संपर्क कर सकते है।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर