हिसार: लोगों की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे तो जिला पार्षद ने दिया इस्तीफा
फेसबुक अकाउंट पर लिखा में लोगों की
अपेक्षा पर खरा नहीं उतर पाया
हिसार, 22 अप्रैल (हि.स.)। नारनौंद
क्षेत्र के गांव माजरा निवासी एवं वार्ड 29 के पार्षद सुनील माजरा ने पद से इस्तीफा
दे दिया है। उन्होंने जिला परिषद के सीईओ व जिला परिषद के चेयरमैन के पास पत्र लिखकर
इस्तीफा भेज दिया है। अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया हैं।
गांव माजरा निवासी सुनील माजरा ने
जिला परिषद के वार्ड 29 से चुनाव लड़ा था और वो चुनाव जीतकर पार्षद बन गए थे। उनके
कार्यकाल में काफी विकास कार्य भी करवाए जा रहे हैं। बुधवार को सुनील माजरा ने जिला
परिषद् के सीईओ सुभाष चंद्र को एक पत्र दिया जिसमे उसने लिखा हुआ था कि वो अपने निजी
कारणों के चलते जिला पार्षद की जिम्मेदारी को अच्छी तरह से नहीं निभा पा रहा हूं। इसलिए
वो अपने पद से इस्तीफा देना चाहता है। ये भी कहा कि वार्ड 29 का चार्ज संबंधित अधिकारी
या जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा को सौंप दें।
जिला पार्षद सुनील माजरा ने अपने फेसबुक
अकाउंट पर सीईओ और जिला परिषद के अध्यक्ष को सौंपे गए इस्तीफे की प्रतियां भी पोस्ट
की है। उन्होंने यह भी लिखा कि वार्ड के जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया था मैं उनकी
अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया। इसके लिए वह उसको क्षमा करें। उन्होंने वार्ड में
काफी विकास कार्य भी करवाए हैं। गांव लोहारी राघो चार लाख और मोठ करनैल करीब साढ़े
पांच लाख रुपए की लागत से चौपाल बनाने की राशि मंजूर की गई है। गांव माजरा में 18 लाख
रुपए विकास कार्यों के लिए मंजूर किए गए हैं।
इस संबंध में जिला परिषद के चेयरमैन
सोनू डाटा ने बताया कि जिला पार्षद सुनील माजरा ने लिखित में इस्तीफा देने का पत्र
दिया हैं। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, अभी तक कोई खास कारण दिखाई नहीं दे रहा।
उनके वार्ड में लगातार विकास कार्य भी हो रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर